Monday, July 8, 2024
HomeHindi NewsHaryanaकिसान आंदोलन पर बोले सीएम मनोहर लाल.. स्वस्थ लोकतंत्र में यह तरीका...

किसान आंदोलन पर बोले सीएम मनोहर लाल.. स्वस्थ लोकतंत्र में यह तरीका ठीक नहीं

हरियाणा के 12 जिलों में धारा 144 लगाई गई है। दिल्ली कूच करने के लिए अड़े किसानों के लिए बैरीकेटिंग भी की गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के रास्ते पंजाब के दिल्ली कूच करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टरों के माध्यम से और उन पर आगे हथियार बांधकर चलना ठीक नहीं है। यह लोकतंत्र में प्रदर्शन के तय मानकों के अनुरूप नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ऐसे लोगों को किसी सूरत में इस तरह ट्रैक्टरों पर सवार होकर जाने की अनुमति नहीं दे सकती।
उपद्रव की इजाजत किसी को नहीं दे सकते
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदर्शन करने के बहुत से सामान्य तरीके हैं। किसी को दिल्ली में जाकर अपनी बात कहनी है तो दिल्ली जाने के बहुत तरीके हैं। राज्य की परिवहन की सुविधाएं हैं और हरियाणा और पंजाब रोडवेज की बसें हैं। स्वयं के साधन से जाएं और अपनी बात कहें, लेकिन कोई ट्रैक्टर लेकर दिल्ली में घुसने की कोशिश करे और रास्ते में उपद्रव करे तो हम इसकी इजाजत किसी को कैसे दे सकते हैं। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार कानून व्यवस्था की स्थिति से खिलवाड़ नहीं होने दे सकती। पिछले सालों में हुए ऐसे प्रदर्शन सबके सामने हैं। यदि लोग लोकतंत्र में तय मानक के अनुसार प्रदर्शन करें और अपनी बात कहें तो हम इसका समर्थन करेंगे और उन्हें सहयोग भी प्रदान करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments