More
    HomeHindi NewsHaryanaसीएम मनोहर लाल ने लाइब्रेरी के लिए दिया अपना घर.. संत दुर्बलनाथ...

    सीएम मनोहर लाल ने लाइब्रेरी के लिए दिया अपना घर.. संत दुर्बलनाथ जी की प्रतिभा का किया अनावरण

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल बनियानी गांव पहुंचे। उन्होंने कहा कि यहां से मेरी बहुत सी यादें जुड़ी हैं, मेरा बचपन यहीं बीता, शिक्षा यहीं से हुई। इस नाते यहां का घर मेरे लिए बहुत ही खास है। उन्होंने गांव में पहुंचकर अपने पैतृक घर को बच्चों के लिए ई-लाईब्रेरी बनाने के लिए गाँव और समाज के नाम किया। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों से बात कर उनके साथ अपनी यादें ताजा कीं और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अपने संगी-साथियों से भी मिले। इस दौरान गांव के लोग उन्हें देखकर आश्चर्यचकित रह गए और सभी उनसे मिलने के लिए आतुर दिखाई दिए।
    कुरीतियों से दूर रखने में संत-महात्माओं की बड़ी भूमिका
    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल करनाल पहुंचे। यहां उन्होंने बांसो गेट स्थित श्रीश्री 1008 संत दुर्बलनाथ जी महाराज की नवनिर्मित प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम ने संत दुर्बलनाथ जी महाराज को नमन किया एवं वहां मौजूद अपनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि समाज को जोडऩे, लोगों में संस्कारों का सृजन करने और उन्हें कुरीतियों से दूर रखने में संत-महात्माओं की हमेशा से ही महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि भावी पीढ़ी भी संत-महात्माओं के विचारों से जुड़े और उनके आदर्शों का अनुसरण करे।
    जरूरतमंदों की सेवा हमारी संस्कृति
    उन्होंने कहा कि सेवा भाव से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार आमजन के साथ आत्मीयता से जुडक़र उनके उत्थान हेतु समर्पित है। किसानों, महिलाओं एवं युवाओं सहित हर जरूरतमंद की सेवा भारतीय जनता पार्टी की संस्कृति रही है, जिसे जनता के सहयोग से हम साकार कर रहे हैं। करनाल के वार्ड नंबर-11 में जनसंवाद के माध्यम से लोगों से सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं के बारे में वार्ता कर उनकी परेशानियों का निवारण किया।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments