HomeHindi Newsदूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को लग सकता है बड़ा...

दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम को लग सकता है बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हो सकता है बाहर

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टीम को 28 रनों की करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम की साल 2013 के बाद से अपने घर पर चौथी हार है। जिनमें से इंग्लैंड ने भारतीय टीम को दूसरी बार हराया है। लेकिन इस हार के बाद भारतीय टीम के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम हो गया है। क्योंकि अब भारतीय टीम को एक और बड़ा झटका लग सकता है।

रविंद्र जडेजा हुए चोटिल, हो सकते हैं दूसरे टेस्ट से बाहर

आपको बता दें भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा बैटिंग करते हुए थोड़े परेशान दिखे थे। जिस गेंद पर वो रन आउट हुए उस दौरान भी जडेजा रन लेते हुए संघर्ष कर रहे थे। उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आया था। यही वजह है मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये दावा किया जा रहा है कि वो दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments