More
    HomeHindi NewsHaryanaश्रीराम की प्रस्तुति देखकर भावविभोर हो गए सीएम मनोहर लाल.. किए चरण...

    श्रीराम की प्रस्तुति देखकर भावविभोर हो गए सीएम मनोहर लाल.. किए चरण स्पर्श

    हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर करनाल में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। इससे पूर्व शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर माँ भारती की स्वतंत्रता हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद कर उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि अंत्योदय और प्रत्येक व्यक्ति को समान अधिकार ही गणतंत्र है। उन्होंने कहा कि कण-कण और रोम-रोम में बसे सियावर रामचंद्र की जय! समारोह के अवसर पर बाल कलाकारों द्वारा प्रभु श्रीराम जी से जुड़ी प्रस्तुति देखकर सीएम भाव विभोर हो गए और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
    रामराज्य की अवधारणा के साथ की शुरुआत
    उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के परिवारजनों के लिए अनेक घोषणाएं की। हमने शासन व्यवस्था की शुरुआत ही रामराज्य की अवधारणा के साथ की। रामराज्य के सिद्धांत अपनाकर ग्राम स्वराज्य, महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व व अंत्योदय परिवार के बच्चों हेतु 5 अतिरिक्त अंक देकर हम उन्हें मुख्य धारा में लेकर आए। हमने शासन व्यवस्था की शुरुआत ही रामराज्य की अवधारणा के साथ की है। उन्होंने हरियाणा की गणतंत्र दिवस झांकी को वोट देकर विजयी बनाने की अपील की।
    9 साल में बनाए कई रिकॉर्ड
    सीएम मनोहर लाल ने कहा कि आज़ादी के बाद हमारे अन्नदाताओं, प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों, मेहनतकश कामगारों और देश की जनता ने मिलकर भारत को दुनिया की एक बड़ी शक्ति बनाया है। हरियाणा ने पिछले 9 वर्षों में बेहतरीन रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने कहा कि इन 9 वर्षों में हरियाणा एक-हरियाणवी एक के नाते हमारी सरकार ने प्रदेश के विकास और अंत्योदय उत्थान हेतु अनेक ऐसी योजनाएं चलाई हैं जिनका अनुसरण दूसरे प्रांत भी कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि ‘परिवार पहचान पत्र’ के माध्यम से हरियाणा सरकार द्वारा किए गए सेवा कार्यों की झांकी को इस गणतंत्र दिवस पर प्रदर्शित करने के लिए चुना गया है। लगातार तीसरी बार हरियाणा की झांकी का ‘कर्तव्य पथ’ पर प्रदर्शित होना प्रत्येक हरियाणा के लिए हर्ष का विषय है। हरियाणा आज इतनी प्रगति कर चुका है कि विदेशों से छात्र हमारे यहाँ पढऩे आना चाहते हैं। सीएम ने कहा कि सर्वाधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पढ़ी लिखी पंचायत, खेलों में सर्वाधिक पदक, खिलाडिय़ों को सर्वाधिक पुरस्कार राशि.. हमारा हरियाणा अनेक क्षेत्रों में नंबर-1 है। किसानों की फसल के पैसे, उनका मुआवजा हम घर बैठे उनके खातों में पहुंचा रहे हैं, वास्तव में यही गणतंत्र है। गांव और शहर के लोगों को दरखास्त और दस्तावेज के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने से निज़ात दिलाई, यही गणतंत्र है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments