बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि मैं तो इसे अफवाह ही मानूंगा। जो संशय की स्थिति है, वह संशय असहज कर रहा है और इस असहजता को दूर करने का निदान सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमाीर के पास है। बिहार पूरे देश में अच्छे कारणों से चर्चा का विषय है। मुझे इसमें कोई दरार नहीं दिखती। महागठबंधन के मुखिया नीतीश कुमार हैं। इसकी बुनियाद उन्होंने, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने मिलकर रखी थी।


