HomeHindi Newsसफाई ठेकेदार की बेटी ने किया कमाल,UPSC में सफलता हासिल कर बनी...

सफाई ठेकेदार की बेटी ने किया कमाल,UPSC में सफलता हासिल कर बनी अफसर

मंडी की बेटी तरुणा कमल ने देश की सबसे कठिन परीक्षा यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2023 पास कमाल कर दिया है। तरुणा ने जिले के बल्ह घाटी के छोटे से गांव से निकलकर यह कीर्तिमान स्थापित किया है. अपने पहले ही प्रयास में तरुणा ने इस परीक्षा को पास कर 203वीं रैंक हासिल की है. बुधवार को तरुणा चंडीगढ से अपने घर रत्ती पहुंची थीं. घर पहुंचने पर परिजनों, रिश्तदारों व स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ तरुणा का जोरदार स्वागत किया.

तरुणा के पिता नगर परिषद में सफाई ठेकेदार हैं, जबकि माता नोर्मा देवी गृहणी हैं. तरुणा की इस कामयाबी से न केवल मंडी जिले का मान बढ़ा है, बल्कि हिमाचल प्रदेश का नाम भी रोशन हुआ है. तरुणा पिछले ढाई साल से चंडीगढ़ में यूपीएससी की तैयारी कर रही थीं.

कौन है तरुणा ?

वेटरनरी डॉक्टर की ट्रेनिंग कर चुकी हैं तरुणा 26 जून 1997 को जन्मी तरुणा कमल ने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई मॉडर्न पब्लिक स्कूल रत्ती से की है. तरुणा ने वेटरनरी डॉक्टर की ट्रेनिंग पूरी करने बाद चंडीगढ़ में कोचिंग लेकर यूपीएससी की तैयारी शुरू की. तरुणा ने पहली बार यूपीएससी की परीक्षा में भाग लिया और अपने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास कर ली. तरुणा ने बताया कि इस यूपीएससी की तैयारी करते समय शुरू में मेडिकल की पढ़ाई बाधा भी बनी. लेकिन माता पिता व परिजनों का परीक्षा की तैयारी में पूरा सहयोग रहा, जिस कारण वे आज इस मुकाम को आसानी से हासिल कर पाई.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments