More
    HomeHindi NewsBihar Newsचिराग ने कहा-अभी असमंजस की स्थिति.. आरजेडी विधायक ने नीतीश को कहा-कर्पुरी...

    चिराग ने कहा-अभी असमंजस की स्थिति.. आरजेडी विधायक ने नीतीश को कहा-कर्पुरी विरोधी

    बिहार में अभी असमंजस के बादल छाए हुए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में मौजूद स्थिति को लेकर हमारी चिंताएं रही हैं। मैंने स्पष्ट किया था कि जब तक अधिकृत जानकारी नहीं आती है, तब तक कोई बयान देना सही नहीं है। यह जानकारी ज़रूर प्राप्त हो रही थी कि कुछ चीज़ें हैं जिसे लेकर सुगबुगाहट हो रही थी। हमने अपनी तमाम चिंताओं और विषयों को रखा है, उनके द्वारा भी आश्वासन दिया गया है। आज की तारीख में परिस्थिति गठबंधन को लेकर काफी सकारात्मक है। पहले यह साफ हो जाए कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इधर आ रहे हैं या नहीं, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता।
    वहीं आरजेडी विधायक विजय मंडल ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह तो पहले से तय था। नीतीश कुमार पलटीमार हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कर्पुरी विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि कर्पुरी ठाकुर के विरोध में नीतीश कुमार ने उस समय बैठक की थी। नीतीश कुमार आरक्षण विरोधी रहे हैं। विजय मंडल इससे पहले भी नीतीश पर हमलावर रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments