HomeHindi Newsचैंपियंस ट्राफी में जीत के हीरो श्रेयस का छलका दर्द.. केकेआर और...

चैंपियंस ट्राफी में जीत के हीरो श्रेयस का छलका दर्द.. केकेआर और बीसीसीआई पर यह बोले

चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया का हिस्सा रहे बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने मिडिल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी की और भारत की जीत के नायक रहे। उन्होंने टीम के मिडिल ऑर्डर में अपना स्थान पक्का कर लिया है लेकिन फिर भी अय्यर को एक बात का मलाल है कि केकेआर ने उनकी कप्तानी में आईपीएल-2024 का खिताब जिताने के बाद भी वो सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। अय्यर की कप्तानी में कोलकाता ने तीसरा खिताब जीता था। फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान को ही रिटेन नहीं किया। अय्यर को पंजाब किंग्स ने अपने साथ जोड़ा और उन्हें कप्तान बनाया है।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी निकाला

अय्यर ने कहा कि वनडे वल्र्ड कप-2023 के बाद मुझे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से निकाल दिया गया था। मैंने अपने आप को परखा और अपनी फिटनेस पर ध्यान देना शुरू किया। अपनी ट्रेनिंग और स्किल्स पर काम किया। अय्यर ने कहा कि कई बार उनके साथ ऐसा होता है कि वह काफी मेहनत करते हैं और अच्छा करते हैं, लेकिन फिर भी वो तवज्जो नहीं मिलती, जिसके वे हकदार होते हैं। उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट से निकाले जाने पर कहा कि मैं आईपीएल खेल रहा था और मेरा ध्यान आईपीएल जीतने पर था। जब तक आपके अंदर अपने उसूलों पर चलने की ललक रहती है और सब सही करते हैं तो ये काफी जरूरी होता है और मैं यही कर रहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments