More
    HomeHindi Newsमप्र में 11 लाख वृक्षारोपण का अभियान.. कांग्रेस ने कहा-भ्रष्टाचार का है...

    मप्र में 11 लाख वृक्षारोपण का अभियान.. कांग्रेस ने कहा-भ्रष्टाचार का है इतिहास

    मध्य प्रदेश के इंदौर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 11 लाख वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि लोगों को जीवन देने के लिए 1 वृक्ष 10 पुत्रों के समान है। 51 लाख पौधे लगाना पवित्र काम है। इंदौर में नगर निगम और राज्य शासन द्वारा लगभग 5.5 करोड़ पेड़ लगाने का अभियान चला है। 40 लाख पौधे भोपाल लगा रहा है और 10 लाख पौधे उज्जैन लगा रहा है। इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इंदौर में पितरेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

    पहले के पौधों का दो हिसाब : जीतू पटवारी

    मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि पर्यावरण को लेकर जो भी प्रयास किए जाएं वो स्वागत योग्य हैं लेकिन भाजपा का जो पुराना इतिहास और चरित्र है, वो ये कहता है कि 6.5 करोड़ पौधे नर्मदा नदी कि किनारे लगाए गए थे। हालत ये हुई कि न तो पौधा मिला और न ही पौधों को संभालने वाला कोई मिला। एक पेड़ मां के नाम अभियान का हम स्वागत करते हैं लेकिन भाजपा का इतिहास भ्रष्टाचार का है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments