More
    HomeHindi Newsभाजपा कार्यकर्ताओं को दिलाई सदस्यता, कैबिनेट मंत्री ने युद्ध स्तर जुटने का...

    भाजपा कार्यकर्ताओं को दिलाई सदस्यता, कैबिनेट मंत्री ने युद्ध स्तर जुटने का आह्वान किया

    जनपद रुद्रप्रयाग पहुँचे उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश व प्रदेशों में चलाई जा रही सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष, रुद्रप्रयाग विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। जिले में भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अब अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए युद्ध स्तर जुटने का आह्वान किया, जिससे भाजपा देश में मजबूत लोकतंत्र स्थापित कर सके। रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी एंव जिलाध्यक्ष महावीर पँवार ने कहा कि आज रुद्रप्रयाग जिले में भाजपा सदस्यता अभियान में पहुँचे प्रदेश के केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की उपस्थिति में हम सभी को सदस्यता दिलाई गई है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments