HomeHindi Newsरुद्रप्रयाग जिले को 28 करोड़ 57 लाख रुपये की दी सौगात, 63...

रुद्रप्रयाग जिले को 28 करोड़ 57 लाख रुपये की दी सौगात, 63 हजार की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

रुद्रप्रयाग के एक दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के लोक निर्माण,पर्यटन, सिंचाई,पंचायती राज एवं मंत्री सतपाल महाराज ने अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में केदारनाथ विधानसभा हेतु 24 करोड़ 22 लाख 96 हजार रुपए की योजनाओं की सौगात दी। विकासखंडों हेतु कुल 4 करोड़ 34 लाख 67 हजार की विभागीय योजनाओं का भी लोकार्पण व शिलान्यास किया। कुल 28 करोड़ करोड़, 57 लाख, 63 हजार की योजनाओं में 9 योजनाओं का लोकार्पण एवं 11 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश की उन्नति एवं प्रगति की दिशा में निरंतर प्रयासरत है तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को केदारनाथ यात्रा मार्ग में जो आपदा आई है उसमें प्रदेश सरकार व स्थानीय प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के साथ त्वरित राहत एवं बचाव कार्य करते हुए 15 हजार यात्रियों व स्थानीय लोगों का कुशल रेस्क्यू किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments