HomeHindi News2047 तक देश को विश्व गुरु बनाने का संकल्प : दीप्ति रावत

2047 तक देश को विश्व गुरु बनाने का संकल्प : दीप्ति रावत

भारतीय जनता पार्टी की महिला राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार प्रगतिशील है। हमारा उद्देश्य घर-घर को भाजपा की विचारधारा से जोडक़र संगठन को आगे बढऩे का है। आज भारत विश्व गुरु की राह पर आगे बढ़ रहा है। भाजपा सिद्धांतों व आदर्शों पर आधारित राजनीतिक दल है। भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी हर वक्त सेवा में सबसे आगे रहते हैं। दीप्ति रावत ने कहा वर्तमान में भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। सदस्यता अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति, विशेषकर 18 से 25 साल के युवाओं को भाजपा की सदस्यता दिलानी है। अभियान को सफल बनाने हेतु कार्यकर्ता व पदाधिकारी लगातार मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में भाजपा 11 करोड़ कार्यकर्ताओं को जोडक़र विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक देश को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया है और इसी सोच के साथ वह लगातार कार्य भी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments