More
    HomeHindi News50 हजार का वाउचर देगी भाजपा.. ओडिशा के घोषणापत्र में ये भी...

    50 हजार का वाउचर देगी भाजपा.. ओडिशा के घोषणापत्र में ये भी वादे

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने ओडिशा का घोषणापत्र लॉन्च किया है। पुरी से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा ने कहा कि ये सिर्फ घोषणा पत्र नहीं है, यह प्रधानमंत्री मोदी का गारंटी पत्र भी है। माताओं के लिए सबसे बड़ी योजना सुभद्रा योजना है जिसमें हर मां को 50 हजार रुपए का वाउचर मिलेगा, जो वो 2 साल के अंदर खर्च कर सकेंगी। भाजपा नेता अपराजिता सारंगी ने कहा कि सुभद्रा योजना के तहत हम महिलाओं को 50,000 रुपए के वाउचर देंगे। धान उठाव में किसानों को होने वाली सभी परेशानियां दूर की जाएंगी। धान खरीदने पर किसानों को प्रति क्विंटल 3,100 रुपए भी दिए जाएंगे। हर जगह कोल्ड स्टोरेज बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ओडिशा में घरेलू बिजली बिल्कुल मुफ्त होगी क्योंकि सभी घरों की छतों पर सौर पैनल लगाए जाएंगे। इसके साथ 75,000 किमी सडक़ें बनाई जाएंगी।

    मुफ्त में दी जाएगी बिजली

    केंद्रीय मंत्री और संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि संकल्प पत्र में ओडिशा के किसानों के लिए 31 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी होगी। सुभद्रा योजना के तहत प्रत्येक महिला को महीने के 1000 रुपए दिए जाएंगे। अगले 5 साल में गरीब को प्रधानमंत्री आवास योजना सुनिश्चित की जाएगी। मुफ्त में बिजली की व्यवस्था की जाएगी। भाजपा ओडिशा को देश का नंबर वन राज्य बनाने की क़वायद करेगी।

    सभी सीटें जीतने का दावा

    ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने कहा कि यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर लोगों में काफी उत्साह है। चुनाव में हमें सकारात्मक नतीजे मिलेंगे और हम ओडिशा में 21 की 21 सीटें जीतेंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments