More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ में 9 सीटों पर जीती थी भाजपा.. अब नजरें क्लीन स्वीप...

    छत्तीसगढ़ में 9 सीटों पर जीती थी भाजपा.. अब नजरें क्लीन स्वीप पर

    छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस को भारी मतों से विजयी बनाया था। लेकिन 2019 में भाजपा ने यहां की 9 सीटें जीत लीं, जबकि दो सीटें कांग्रेस को मिली थीं। अब 2023 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां बहुमत के साथ सरकार बनाई है। ऐसे में 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। वहीं कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी चुनाव मैदान में उतार दिया है। ऐसे में मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है। राज्य सरकार अपने तीन माह की उपलब्धियां गिनाएगी तो कांग्रेस 10 साल के केंद्र के शासन की नाकामियों को गिनाएगी।
    तीन चरणों में होगा मतदान
    नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर तीन चरणों में मतदान होगा। नक्सल प्रभावित बस्तर में पहले चरण में 19 अप्रैल शुक्रवार को वोटिंग होगी। वहीं कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में दूसरे चरण में 26 अप्रैल शुक्रवार को वोटिंग होगी। अंतिम और तीसरे चरण में 7 मई मंगलवार को 7 सीटों पर मतदान होगा जिसमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा, दुर्ग और सरगुजा शामिल हैं। चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments