More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsसादगी से बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन.. कौशल्या साय ने अपने हाथ...

    सादगी से बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन.. कौशल्या साय ने अपने हाथ से बनी खीर खिलाई

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तरह उनकी पत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी सादगी की मूरत हैं। यही वजह है कि वे अपना जन्मदिन मनाने के लिए बच्चों के बीच पहुंच गईं। न्योता भोज में कौशल्या साय ने अपने हाथों से बनी खीर और केक बच्चों को खिलाया और उन्हें ढेर सारा स्नेह दिया। न्योता भोज का आयोजन सरदार प्रीतम सिंह सैनी प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला श्यामनगर में और शासकीय बालिका गृह खम्हारडीह में किया गया। उन्होंने अपने परिवार जनों और बच्चों के साथ न्योता भोज भी किया।
    पूछा-खीर कैसे लगी
    श्रीमती कौशल्या साय ने बच्चों से पूछा कि खीर कैसी बनी है। बच्चों ने भी बताया कि खीर बहुत अच्छी बनी है। उन्होंने बच्चों को बताया कि अपने जन्मदिन पर हम लोग हमेशा खीर बनाते हैं। मेरे बच्चों को भी खीर बहुत प्रिय है। आप सब बहुत प्यारे बच्चे हैं, इसलिए आपके लिए भी अपने जन्मदिन पर आज खीर बनाकर लाई हूं। कौशल्या साय ने बच्चों से पढ़ाई लिखाई और बच्चों की छोटी-छोटी शरारतों के बारे में ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों से भी बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के बारे में चर्चा की और शिक्षा का स्तर जाना।
    पीएम मोदी का आग्रह माना
    श्रीमती कौशल्या साय ने चर्चा में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण अभियान संचालित कर रहे हैं। यह बहुत सुंदर अभियान है। मोदीजी ने सबसे आग्रह किया है कि अपना जन्मदिन और जीवन के खास अवसरों को स्कूली बच्चों के साथ मनाएं, बच्चों को भोजन कराएं और स्वयं बच्चों के साथ भोजन करें। जब सीएम साय ने यह बात बताई तो उसी समय मैंने निश्चय किया था कि मैं अपना जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ मनाऊंगी। मैं हर साल अपने बच्चों के जन्मदिन पर खीर बनती हूं, उसी तरह से इस बार भी मैं अपने हाथों से खीर तैयार करूंगी और स्कूली बच्चों को खिलाऊंगी। आज बच्चों ने बहुत रुचि से खीर खाई। यह मेरा सौभाग्य है कि उन्हें मेरे हाथों की बनाई हुई खीर पसंद आई है। मेरा जन्मदिन सफल हुआ।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments