More
    HomeHindi NewsBihar Newsबिहार की उठापटक : भाजपा सबको साधने में जुटी..कांग्रेस-आरजेडी में भी हलचल

    बिहार की उठापटक : भाजपा सबको साधने में जुटी..कांग्रेस-आरजेडी में भी हलचल

    बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच मेल-मुलाकात और बैठकों का दौर जारी है। दिल्ली में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से केंद्रीय गृह मंत्री के आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ब्रह्मेश्वरनाथ धाम का उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि जो भगवान की इच्छा होगी, वही होगा। पहली बार, मैं ही उन्हें (नीतीश कुमार) यहां लेकर आया था, और आज भी मैं उन्हें लेकर आया। वहीं कांग्रेस और आरजेडी में भी हलचल तेज हो गई है। डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। पटना में बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी के आवास पर पहुंचे और उनके 10 मिनट तक बात की। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष ने तत्काल प्रभाव से बिहार में भारत जोड़ो न्याय यात्रा और अन्य पार्टी गतिविधियों के समन्वय के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया।
    मोदी-नीतीश की जोड़ी करेगी विकास : सुनील कुमार
    बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर जदयू नेता सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि बिहार की जनता और मेरी व्यक्तिगत राय है कि बिहार में प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की जोड़ी ही फिर से विकास कर सकती है। आंकड़े एनडीए के पास हैं। बिहार के हित में, मैं तो यह कहूंगा कि पुन: गठबंधन बनकर सरकार बननी चाहिए।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments