HomeHindi Newsहैदराबाद टेस्ट मैच में शतक से चूके रविंद्र जडेजा

हैदराबाद टेस्ट मैच में शतक से चूके रविंद्र जडेजा

भारत और इंग्लैंड की टीम के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जिसका आज तीसरे दिन का खेल जारी है और भारतीय टीम की पहली पारी भी समाप्त हो गई है। भारतीय टीम की और से शानदार बल्लेबाजी करने वाले रवींद्र जडेजा अपने शतक से चूक गए हैं। रविंद्र जडेजा 87 रन बनाकर आउट हुए।

शतक से चूके, लेकिन खेल दी बेहद शानदार पारी

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा बेशक शतक से चूक गए लेकिन उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने एक बड़ी बढ़त इंग्लैंड के खिलाफ हासिल कर ली है। इंग्लैंड के टीम के दो विकेट भी भारत ने गिरा दिए हैं और अभी भी इंग्लैंड की टीम को 70 से ऊपर रनों की बढ़त के अंतर को कम करना है। ऐसे में यह टेस्ट मैच काफी दिलचस्प होने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments