जनवरी 2025 में होने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव अपने आप में रोचक होंगे। इन चुनाव में डेमोक्रेटिक की ओर से कमला हैरिस का नाम सबसे आगे है तो रिपब्लिकन की ओर डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चुनाव मैदान में होंगे। जो बाइडेन के चुनाव मैदान से हटते ही 5 दशक में ऐसा पहली बार होगा, जब अमेरिका की राजनीति के 3 नाम चुनाव में नहीं होंगे। यह 3 नाम हैं बुश, क्लिंटन और बाइडेन। दरअसल इन तीनों सरनेम में से कोई न कोई चुनाव मैदान में रहा ही है। यह पहली बार है जब बुश, क्लिंटन और बाइडेन के परिवार से कोई भी सदस्य ने चुनावी समर में ताल नहीं ठोकी है।
1980 में बुश के समय से बना था रिकॉर्ड
1980 के राष्ट्रपति चुनाव में रोनाल्ड रीगन और जॉर्ड एचडब्ल्यू चुनाव मैदान में थे। 1984 में भी ऐसा ही हुआ, जब रीगन राष्ट्रपति और बुश उपराष्ट्रपति चुने गए। 1988 के चुनाव में बुश राष्ट्रपति बन गए। 1992 में जॉर्ज एचडब्लयू बुश चुनाव लड़े लेकिन बिल क्लिंटन से हार गए। क्लिंटन 1996 में दोबारा राष्ट्रपति चुने गए। इसके बाद जॉर्ज डब्ल्यू बुश 2000 और 2004 में अमेरिका के प्रसिडेंट बने। 2008 में बुश हटे तो बाइडेन और क्लिंटन चुनाव मैदान में थे। 2008 से 2020 तक के चुनाव में बाइडेन या क्लिंटन किसी ने किसी रूप में शामिल रहे। जो बाइडेन 2008 और 2012 के चुनाव में शामिल रहे। हिलेरी क्लिंटन ने 2016 में चुनाव लड़ा लेकिन वे हार गईं। 2020 में बाइडेन ने ट्रंप को हरा दिया।