HomeHindi Newsसपा का दावा, पाताल में जाएगी भाजपा.. ब्रजेश पाठक की जगह लेंगे...

सपा का दावा, पाताल में जाएगी भाजपा.. ब्रजेश पाठक की जगह लेंगे मनोज पांडे

लोकसभा चुनाव के बाद उप्र की सियासत लगातार गर्मा रही है। कभी केशव प्रसाद मौर्य और योगी आदित्यनाथ के बीच अनबन की खबरें आ रही हैं तो कभी अखिलेश यादव मॉनसून ऑफर दे रहे हैं। अब समाजवादी पार्टी ने एक और दावा कर दिया है। सपा का कहना है कि जल्द ही उप्र भाजपा में एक और बवंडर उठने वाला हे। समाजवादी पार्टी ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को लेकर कहा वे जाने वाले हैं और पूर्व सपा नेता मनोज पांडेय डिप्टी सीएम बनने वाले हैं। राज्यसभा चुनाव के समय मनोज पांडेय ने सपा से अनबन के चलते भाजपा का दामन थाम लिया था। समाजवादी नेता आईपी सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि राजनैतिक हलकों में चर्चा है कि मनोज पांडेय की भाजपा से जो डील हुई, उसके मुताबिक उन्हें उप-मुख्यमंत्री बनाया जायेगा।

एक दूसरे को निपटाने में लगे

आईपी सिंह का कहना है कि ब्रजेश पाठक केशव गैंग के सदस्य के रूप में योगी जी को हटाने की मुहिम का हिस्सा हैं। पाठक ने भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा को निपटा कर कुर्सी हासिल की। अब मनोज पांडेय इन्हें निपटाने जा रहे हैं। ये रस्साकशी बीजेपी को पाताल में ले जाएगी। इससे पूर्व ब्रजेश पाठक और मनोज पांडेय ने गुरुवार को मुलाकात की थी। उन्होंने लिखा कि आज आवास पर रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनोज पांडेय से भेंटकर कुशलक्षेम जाना। उनसे जनहित के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। इस पर ही सपा ने कयास लगाया कि उप्र में सियासी उथलपुथल होने वाली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments