More
    HomeHindi NewsHaryanaजैसे-जैसे आ रही वोटिंग घड़ी, कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही : मोदी

    जैसे-जैसे आ रही वोटिंग घड़ी, कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही : मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के सोनीपत में सार्वजनिक सभा को संबोधित किया। उन्होंने आत्मविश्वास भरे लहजे में कहा कि कहा कि जैसे-जैसे वोटिंग का दिन पास आ रहा है, वैसे-वैसे कांग्रेस पस्त पड़ती जा रही है। हरियाणा में भाजपा के लिए समर्थन बढ़ता जा रहा है। मैं गर्व से कहता हूं मैं जो कुछ हूं उसमें हरियाणा का भी बहुत बड़ा योगदान है। आज पूरा हरियाणा कह रहा है फिर एक बार भाजपा सरकार।

    सिर्फ भाजपा ही बात करती है

    मोदी ने कहा कि सोनीपत की धरती से महान सपूत सर छोटू राम को प्रणाम करता हूं, उनका जीवन किसानों और वंचितों के लिए समर्पित रहा। आज 25 सितंबर, हमारे पथ प्रदर्शक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती है। गरीबों की सेवा के लिए उन्होंने जो रास्ता दिखाया वह हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए संकल्प पथ की तरह है। मोदी ने कहा कि आज भारत में एक और चुनौती है, जिस पर सिर्फ भाजपा ही बात करती है। हमारे देश में खेत का साइज भी लगातार कम हो रहा है। जैसे-जैसे परिवार बढ़ता है, जमीन के टुकड़े होते हैं, जमीनें बंट जाती हैं। आबादी बढ़ रही है लेकिन खेत छोटे हो रहे हैं। खेती से जुड़े अर्थशास्त्री भी मानते हैं, खेती के साथ-साथ कमाई के दूसरे जरिए भी होने चाहिए।

    खेती और उद्योग में टॉप पर है हरियाणा

    नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार में हरियाणा आज खेती और उद्योग दोनों मामलों में देश के टॉप राज्यों में अपनी जगह बना रहा है। जब औद्योगीकरण बढ़ता है तो इसका सबसे अधिक फायदा गरीब, किसान और दलित को होता है। मोदी ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है। यह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है। लोग सुबह से ही वोट डालने के लिए कतारों में लग गए हैं। पहले चरण में जिस तरह जम्मू-कश्मीर में वोटिंग का रिकॉर्ड टूटा वह भी दुनिया ने देखा। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों की सराहना करूंगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments