HomeHindi Newsविराट कोहली की कट्टर फैन हैं भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी राधा...

विराट कोहली की कट्टर फैन हैं भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी राधा यादव, इस खिलाड़ी ने किया खुलासा

भारतीय महिला टीम की बाएं हाथ की स्टार स्पिन गेंदबाज राधा यादव को हम सब जानते हैं। भारतीय महिला टीम के लिए उन्होंने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन अब भारतीय टीम में उनकी साथी खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्यूज ने राधा यादव को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि राधा यादव विराट कोहली की कट्टर फैन है और उनकी आक्रामकता वाले वीडियो लगातार देखती रहती हैं।

विराट कोहली को लेकर राधा यादव ने दिया बड़ा बयान

दरअसल महिला प्रीमियर लीग के एक्स अकाउंट पर डाले गए वीडियो में राधा यादव ने कहा कि “किसी को थोड़ा उत्साहित होना पड़ता है और वह मेरा आदर्श है। इसलिए मैं हमेशा हर मैच से पहले उसे देखती हूं और मैदान में उसके जुनून को देखती हूं। मैं वास्तव में उससे बहुत जुड़ सकती हूं और इसलिए मैं उनके वीडियो देखती हूं।

आपको बता दें 10 दिन बाद यूएई में t20 विश्व कप का आयोजन होना है और राधा यादव उस टीम का हिस्सा है। राधा यादव से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद इस महिला t20 विश्व कप में होगी। क्योंकि राधा यादव के ऑलराउंड प्रदर्शन का इंतजार हर भारतीय फैंस को रहेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments