More
    HomeHindi NewsChhattisgarh News'आर्टिकल 370' छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री विष्णु देव ने भी देखी...

    ‘आर्टिकल 370’ छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री विष्णु देव ने भी देखी फिल्म

    आर्टिकल 370 फिल्म के चर्चे आज चारों ओर हैं। खुद पीएम मोदी ने इसकी तारीफ की है। अब यह फिल्म छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दी गई है। मैग्नेटो माल में आर्टिकल 370 फिल्म देखने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस फिल्म को सराहा। वे अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, कृषि मंत्री रामविचार नेताम एवं वन मंत्री केदार कश्यप और विधायकों के साथ फिल्म देखने पहुंचे थे।
    आजादी के बाद से ही कड़ा विरोध किया
    मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्टिकल 370 बहुत अच्छी मूवी है और इसे सभी को जरूर देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने की कल्पना करना बड़ा कठिन था। माना जाता था कि इसे हटाने से घाटी में अशांति फैलेगी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के दृढ़ संकल्प और सूझबूझ से कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया। इससे वहां न केवल अमन चैन स्थापित हुआ है बल्कि स्वतंत्रता और शांति से जीने का वातावरण भी बन गया है। सीएम साय ने कहा कि हमारी विचारधारा एक देश, एक विधान, एक निशान को लेकर है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 बुनियादी विचारधारा से असंगत थी। हमारे नेताओं ने आजादी के बाद से ही इसका कड़ा विरोध किया। धारा 370 को हटाने का संकल्प हमने लिया था। आज कश्मीर शांति की ओर बढ़ रहा है। भारत की एकता को लेकर यह बड़ा काम पीएम मोदी ने किया है।
    मूवी में कश्मीर के हालात बताए गए
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मूवी में कश्मीर के हालात को बहुत अच्छी तरह से दिखाया गया है और यह बताया गया है कि किस तरह से आर्टिकल 370 की वजह से कश्मीर विकास की राह में पिछड़ रहा था और इसे खत्म करने के लिए हमारे नेताओं ने कितना कठिन संघर्ष किया। इस मौके पर सांसद सुनील सोनी, विधायक अनुज शर्मा, विधायक खुशवंत साहेब, विधायक संपत अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments