More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछग में फिर एक बड़ा एनकाउंटर.. 7 नक्सली ढेर, जवान भी हुए...

    छग में फिर एक बड़ा एनकाउंटर.. 7 नक्सली ढेर, जवान भी हुए घायल

    जगदलपुर जिले के डीआरजी और 45वीं बटालियन आईटीबीपी बल के संयुक्त अभियान के तहत 7 जून को नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। जिला नारायणपुर-दंतेवाड़ा-कोंडागांव अंतरजिला सीमा क्षेत्र में पूर्वी बस्तर संभाग के अंतर्गत गोबेल क्षेत्र के मुंगेड़ी गांव में जवानों को नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना के जवानों ने उन्हें घेर लिया। नक्सलियों की ओर गोलीबार होने पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें 7 नक्सलियों की की मौत हो गई। डीआरजी के 3 घायल जवानों को गोबेल क्षेत्र से एयरलिफ्ट किया जा रहा है। जवान जंगल में सर्चिंग ऑपरेशन चला रहे हैं।

    4 माह में 110 नक्सली मारे गए

    छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के आने के बाद नक्सलियों से मुठभेड़ तेज हुई है। भाजपा सरकार का दावा है कि 4 महीने में ही 110 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इनमें से कई नक्सलियों पर लाखों रुपए का इनाम था। मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोट बरामद किया गया है। पुलिस और सेना की इस आक्रामक कार्रवाई से नक्सलियों में खौफ है। कुछ नक्सली या तो आत्मसमर्पण कर रहे हैं या मारे जा रहे हैं। सुरक्षा भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के गांवों में अभियान चला रहे हैं। जवान कैंप खोलने के साथ ही ग्रामीणों के घुल-मिलकर हिंसा का रास्ता छोडऩे और आत्मसमर्पण करने की सलाह दे रहे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments