More
    HomeHindi NewsRR के खिलाफ शून्य पर आउट होते ही रोहित शर्मा के नाम...

    RR के खिलाफ शून्य पर आउट होते ही रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ एक अनचाहा रिकॉर्ड

    मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच वानखेड़े के मैदान पर आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की पूरी बल्लेबाजी राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों के सामने बुरी तरह से फेल नजर आई। और इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के तीन बल्लेबाज टॉप ऑर्डर के ऐसे रहे जो अपना खाता भी नहीं खोल सके। उनमें पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी शामिल है।

    आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने रोहित शर्मा

    मुंबई इंडियंस की टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर पहली गेंद पर शून्य पर आउट हो गए। रोहित शर्मा आईपीएल में 17वी बार शून्य पर आउट हुए हैं। रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाजों में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा के साथ दिनेश कार्तिक भी 17 बार आईपीएल में शून्य पर आउट हो चुके हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments