More
    HomeHindi NewsDelhi Newsअमित शाह ने कहा-भ्रष्टाचार की मूर्ति बन गए.. केजरीवाल बोले-ईवीएम में गड़बड़ी...

    अमित शाह ने कहा-भ्रष्टाचार की मूर्ति बन गए.. केजरीवाल बोले-ईवीएम में गड़बड़ी करोगे

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि घोटालों की भरमार की है। इन्होंने हज़ारों करोड़ का शराब घोटाला, 28,400 करोड़ का जल बोर्ड घोटाला, 5600 करोड़ का राशन वित्रण घोटाला, 4500 करोड़ का डीटीसी बस घोटाला और 571 करोड़ का सीसीटीवी घोटाला किया है। अमित शाह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लडक़र आए अरविंद केजरीवाल स्वयं भ्रष्टाचार की मूर्ति बन गए। क्या आप-दा को वोट दे सकते हैं?

    पोलिंग बूथ की जानकारी वेबसाइट पर डालेंगे

    आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से कहना चाहता हूं कि मुझे सूत्रों से पता चला है कि ईवीएम से ये भाजपा 10 प्रतिशत वोटों में गड़बड़ी कर सकती है। हमने एक वेबसाइट बनाई है। महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों से मिले सबक के साथ हमने तय किया है कि 5 फरवरी की रात को हम हर पोलिंग बूथ की जानकारी उस वेबसाइट पर डालेंगे, ताकि मशीनों से छेड़छाड़ न की जा सके।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments