Sunday, July 7, 2024
HomeHindi Newsगजब!! शहर में मॉर्निंग वॉक करता दिखा टाइगर.. देखते ही सहम गए...

गजब!! शहर में मॉर्निंग वॉक करता दिखा टाइगर.. देखते ही सहम गए लोग

बुधवार को सुबह करीब 6.30 का समय। स्थान मप्र का रायसेन। सांची रोड पर लोगों को एक टाइगर बड़े आराम से घूमते हुए दिखाई दिया। वह शीतल गार्डन कालोनी से निकलकर रॉयल शादी गार्डन में पहुंच गया। गार्डन के सीसीटीवी कैमरे में टाइगर की यह चहलकदमी कैद हुई है। सुबह के समय सडक़ से गुजरने वालों ने भी टाइगर को देखा और सहम गए। वह एक भवन में घुसा और चारदीवार पार करते इधर-उधर घूमता। एक बाइक सवार टाइगर को देखते हुए वापस लौट गया। टाइगर भी एक तरह से मॉर्निंग वॉक करता हुए बायपास से होता हुआ जंगल में चला गया। बहरहाल शहर के भीतर टाइगर को देखकर लोगों में डर का माहौल है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments