अजय देवगन की रेड 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपने 12वें दिन भी मजबूत पकड़ बनाए रखी और कई बड़ी फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्टों के अनुसार रेड 2 ने 12वें दिन लगभग 3.88 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 124.63 करोड़ के आसपास पहुंच गया है। फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में ही 95.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई स्थिर बनी हुई है। दूसरे रविवार को फिल्म ने 11.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जो इसकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है। रेड 2 ने न केवल घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म का वल्र्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 170 करोड़ के करीब पहुंच गया है, जिसमें विदेशी बाजारों का भी महत्वपूर्ण योगदान है।
भ्रष्टाचार और न्याय के विषयों पर आधारित
राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित रेड 2 में अजय देवगन एक बार फिर आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका में हैं। फिल्म में रितेश देशमुख और वाणी कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म भ्रष्टाचार और न्याय के विषयों पर आधारित है और दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। रेड 2 अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है और इसने गोलमाल 3 और सन ऑफ सरदार जैसी हिट फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है। इससे यह साबित होता है कि दमदार कहानी और कलाकारों का बेहतरीन प्रदर्शन आज भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच सकता है।