More
    HomeHindi NewsBusiness109 करोड़ लोगों पर डाला 34,824 करोड़ का बोझ.. मोदी सरकार पर...

    109 करोड़ लोगों पर डाला 34,824 करोड़ का बोझ.. मोदी सरकार पर भड़की कांग्रेस

    हरियाणा कांग्रेस के नेता व राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सूरजेवाला ने कहा कि 3 जुलाई, 2024 से इस देश में सेल फोन की दरें बढ़ा दी गई हैं। मोदी सरकार ने इन 109 करोड़ मोबाइल यूजर्स पर सालाना 34,824 करोड़ रुपए का बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि देश के 109 करोड़ सेलफोन यूजर्स रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन का नेटवर्क इस्तेमाल करते हैं। सबसे पहले जियो ने अपने प्लॉन के रेट बढ़ाए थे। उसकी देखा-सीखी अन्य मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों ने भी दाम बढ़ा दिए।

    जियो के पास 47 करोड़ यूजर्स

    देश की तीन प्रमुख दूरसंचार कंपनियों रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने रिचार्ज प्लान में 10-24 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। जियो और एयरटेल के रिचार्ज 3 जुलाई और वोडाफोन के रिचार्ज 4 जुलाई से महंगे हो गए हैं। जियो के देशभर में 47 करोड़ मोबाइल यूजर्स हैं, जबकि बाकी का शेयर अन्य कंपनियों के पास है। रेट बढऩे से देशभर के मोबाइल यूजर्स की जेब कटनी तय है। सिर्फ सरकार कंपनी कंपनी बीएसएनएल ने अभी दाम नहीं बढ़ाए हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments