HomeHindi NewsDelhi Newsरेलवे की कंपनी में सीधी भर्ती.. ये है योग्यता और अंतिम तारीख

रेलवे की कंपनी में सीधी भर्ती.. ये है योग्यता और अंतिम तारीख

रेलवे की कंपनी रेल व्हीकल फैक्ट्री (RWF) ने विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। भर्ती का विज्ञापन जारी हो गया है और आवेदन की प्रक्रिया एक मार्च से शुरू भी हो चुकी है। उम्मीदवार कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट rwf.indianrailways.gov.in या सीधे www.apprenticeshipindia.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि अगले माह 1 अप्रैल 2025 तक है। दरअसल रेल व्हील फैक्ट्री भारत सरकार के रेल मंत्रालय के अधीन कार्यरत है।

इतनी हैं वैकेंसी

रेल व्हील फैक्ट्री में फिटर के लिए 85, मशीनिस्ट के 31, मैकेनिक मोटर वाहन के 8, टर्नर के 5, सीएनसी प्रोग्रामिंग कम ऑपरेटर सीओई ग्रुप के 23, इलेक्ट्रिशियन के 18 और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक 22 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इस तरह कुल 192 हैं। रेल कंपनी की इस अप्रेंटिस वैकेंसी के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। संबंधित ट्रेड या ब्रांच में आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी आवश्यक है। योग्यता की जानकारी अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी देखी जा सकती है।

यह है उम्र और स्टाइपेंड

  • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 1 मार्च 2025 के आधार पर की जाएगी।
  • सीएनसी प्रोग्रामिंग कम ऑपरेटर के पद पर 10,899 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा। अन्य पदों के लिए 12,261 रुपये स्टाइपेंड का भुगतान किया जाएगा।
  • उम्मीदवारों का चयन बिना किसी परीक्षा सीधे 10वीं के अंकों के आधार पर किया जाएगा।
  • सामान्य/ओबीसी उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क है तो एससी/एसटी/सभी श्रेणी की महिलाओं के लिए कोई शुल्क नहीं है।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments