HomeHindi NewsEntertainmentकोई रीमेक-वीमेक नहीं, ओरिजिनल स्टोरी है.. सिकंदर पर बोले डायरेक्टर मुरुदॉस

कोई रीमेक-वीमेक नहीं, ओरिजिनल स्टोरी है.. सिकंदर पर बोले डायरेक्टर मुरुदॉस

सलमान खान और रश्मिका मंदाना की सिकंदर के रिलीज होने के कुछ दिन ही बाकी हैं। ईद के मौके पर 28 मार्च को डायरेक्टर एआर मुरुदॉस की मच अवेटेड फिल्म रिलीज होगी। तगड़े एक्शन, जबरदस्त परफॉर्मेंस और ग्रैंड स्केल के साथ ये फिल्म हर तरफ छाई हुई है। एआर मुरुगदॉस एक ऐसी एक्शन फिल्म ला रहे हैं जो पहले कभी नहीं देखी गई है। उन्होंने रीमेक वाली खबरों पर जोरदार रिएक्ट किया ौर कहा कि ये कोई रीमेक-वीमेक नहीं, एकदम ओरिजिनल स्टोरी है।

सिकंदर रीमेक या अडैप्टेशन नहीं है

मुरुग ने साफ कहा कि ये पूरी तरह ओरिजिनल स्टोरी है। सिकंदर का हर सीन, हर फ्रेम ऑथेंटिक तरीके से डिज़ाइन और एक्सीक्यूट किया गया है। ये किसी फिल्म का रीमेक या अडैप्टेशन बिल्कुल भी नहीं है। फिल्म की ओरिजिनैलिटी का एक बड़ा हिस्सा इसका दमदार बैकग्राउंड स्कोर है, जिसे बेहद टैलेंटेड संतोष नारायणन ने तैयार किया है। धमाकेदार विजुअल्स से हर सीन का इमोशनल इम्पैक्ट और भी बढ़ जाता है।

स्टोरी का नहीं किया खुलासा

सिकंदर की स्टोरी क्या है, यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि यह तो साफ है कि यह ग्रीक के बादशाह एलेक्जेंडर सिकंदर पर तो बिल्कुल आधारित नहीं है। बल्कि यह जुर्म के खिलाफ लडऩे वाले और इंसाफ के लिए जूझने वाले नायक की कहानी हो सकती है। बरहाल 28 मार्च तक इंतजार करें और थिएटर की ओर रुख करें ताकि स्टोरी का पता चल सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments