More
    HomeHindi Newsअमेरिका, चीन और रूस में होगी जंग.. अंतरिक्ष में छिड़ेगा परमाणु युद्ध?

    अमेरिका, चीन और रूस में होगी जंग.. अंतरिक्ष में छिड़ेगा परमाणु युद्ध?

    अमेरिका भले ही यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध खत्म करने के लिए तत्पर है, लेकिन भविष्य में दुनिया की तीनों विश्व शक्तियों के आपस में टकराने के आसार हैं। यूक्रेन युद्ध के बाद दुनिया कई बार परमाणु युद्ध के मुहाने पर पहुंच चुकी है, लेकिन आगे हालात और भयावह होने वाले हैं। अमेरिका के वाशिंगटन में वैश्विक मामलों के थिंक टैंक अटलांटिक काउंसिल की ओर से किए गए सर्वेक्षण से पता चला है कि तीसरा विश्वयुद्ध निश्चित है और ये अगले 10 सालों में हो सकता है। दुनिया के 300 से ज्यादा एक्सपट्र्स ने अंदेशा जताया है कि अगले 10 सालों में दुनिया में कई परिवर्तन आएंगे। एक्सपट्र्स ने भविष्यवाणी की है कि 2035 तक अमेरिका, चीन और रूस जैसी वैश्विक शक्तियों के बीच युद्ध छिड़ सकता है। इनमें अंतरिक्ष में परमाणु युद्ध छिड़ सकता है। आशंका जताई है कि ये लड़ाई सिर्फ पृथ्वी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि युद्ध की आग अंतरिक्ष तक पहुंचेगी। वहीं अगले 10 सालों में जलवायु परिवर्तन दुनिया के लिए बहुत बड़ा खतरा होगा।

    अमेरिका के वर्चस्व में आएगी भारी कमी

    विशेषज्ञों का मानना है कि युद्ध का अंत यूक्रेन के लिए अच्छा नहीं होगा और यूक्रेन युद्ध खत्म होने के बाद अमेरिका की आर्थिक और कूटनीतिक वर्चस्व में भारी कमी आएगी। एक दशक बाद दुनिया आज की तुलना में बदतर होगी। सर्वेक्षण के दौरान एक्सपट्र्स के लिए सबसे ज्यादा चिंताजनक बात परमाणु युद्ध का खतरा है। कई एक्सपट्र्स का मानना है कि परमाणु युद्ध जैसी ही खतरनाक स्थिति जलवायु परिवर्तन से भी बन सकते हैं। एक्सपट्र्स ने जलवायु परिवर्तन को 2025 और 2035 के बीच दुनिया में होने वाले विकास के लिए सबसे बड़ा खतरा माना है।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments