HomeHindi Newsअखिलेश बोले-महाकुंभ में कुप्रबंधन.. भाजपा ने कहा-50 करोड़ हैं साक्षी

अखिलेश बोले-महाकुंभ में कुप्रबंधन.. भाजपा ने कहा-50 करोड़ हैं साक्षी

उप्र में महाकुंभ को लेकर पक्ष-विपक्ष में घमासान जारी है। समाजवादी पार्टी जहां अव्यवस्थाओं का हवाला दे रही है और इसे कुप्रबंधन बता रही है, वहीं भाजपा ने सपा की खीझ बता रही है। उसका कहना है कि कुंभ में अब तक 50 करोड़ श्रद्धालु आ चुके हैं और उन्होंने सरकार के प्रबंधन की तारीफ की है। बहरहाल जो भी हो लेकिन जब तक महाकुंभ चलता रहेगा, तब तक जमकर राजनीति भी होती रहेगी।

अखिलेश बोले-जुमलों की मारी जनता

अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपाई जुमलों की मारी जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार के रेल मंत्री ने तीन हज़ार स्पेशल ट्रेन चलाने का वादा इसी महाकुंभ के लिए किया था या फिर सन 2169 मतलब 144 बाद के लिए? दरअसल इन दिनों ट्रेनों में भारी भीड़ चल रही है, जिससे अव्यवस्थाएं और अफरातफरी का माहौल है। अखिलेश यादव ने यह भी ट्वीट किया कि हम कई दिनों से चेता रहे थे कि पेट्रोल-डीजल की किल्लत परेशानी की वजह बनेगी, लेकिन सरकार सुन ही नहीं रही है। अब तो ऐसे वीडियो सरेआम हो गए हैं, जो कह रहे हैं कि सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। अखिलेश ने कहा कि महाकुंभ के पूर्वानुमान व प्रबंधन में उप्र भाजपा सरकार अपनी गलती स्वीकार कर ले तो शायद कुछ समाधान संभव है।

कौन अखिलेश यादव की बात सुनेगा

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि 50 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आज कुंभ में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। वे सभी लोग इस बात के साक्षी बन गए हैं और लौटकर प्रशासन की व्यवस्थाओं की तारीफ कर रहे हैं। तो ऐसे में कौन अखिलेश यादव की बात सुनने वाला है? जिस दिन से महाकुंभ का आयोजन शुरू हुआ है, तब से लेकर अब तक वे इसकी आलोचना कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments