More
    HomeHindi NewsDelhi Newsइंडिया गठबंधन हुआ तार-तार.. इन नेताओं के बयानों से उठ रहे सवाल?

    इंडिया गठबंधन हुआ तार-तार.. इन नेताओं के बयानों से उठ रहे सवाल?

    लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अगुवाई में बना इंडिया गठबंधन अब बिखरने लगा है। लोकसभा में साथ लड़े दलों ने अब अपनी ढपली अपना राग बजाना शुरू कर दिया है। ऐसे में बमुश्किल 6-7 महीनों में ही इंडिया गठबंधन में दरारें दिखने लगी हैं। हरियाणा में हुए चुनाव में इंडिया गठबंधन में खट-पट शुरू हुई थी। इसके बाद महाराष्ट्र चुनाव में दरार चौड़ी हो गई। अब दिल्ली विधानसभा चुनाव आते-आते इंडिया गठबंधन दोफाड़ नजर आने लगा है। यही वजह है कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हैं। दोनों दलों ने लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के तहत मिलकर लड़ा था। दिल्ली में जिस तरह से कांग्रेस और आप के बीच खींचतान देखने को मिल रही है, उससे इंडिया गठबंधन के भविष्य को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दलों की अलग-अलग राय है। हैरत की बात तो यह है कि दिल्ली में अधिकांश दलों ने कांग्रेस की बजाय आप का समर्थन किया है। जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने तो साफ कह दिया कि बंद कर दो इंडिया गठबंधन।

    चुनाव से पहले बिहार में भी टूटने बिखराव

    बिहार में इसी वर्ष चुनाव होने हैं, लेकिन लालू यादव ने अलग रास्ता अख्तियार कर लिया है। उन्होंने इंडिया गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी को सौंपने की वकालत की। वहीं विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के इंडिया अलायंस को लेकर दिए एक बयान के बाद प्रदेश में महागठबंधन के अस्तित्व पर सवाल उठने लगे हैं। तेजस्वी यादव से जब दिल्ली में कांग्रेस और आप के अलग-अलग चुनाव लडऩे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था। बिहार में गठबंधन उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ उनका पुराना गठबंधन है।

    तो इसे बंद कर देना चाहिए

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ‘इंडिया’ के नेतृत्व और एजेंडे के बारे में स्पष्टता की कमी पर साफ कह दिया कि कहा कि यदि गठबंधन केवल संसदीय चुनाव के लिए था तो इसे समाप्त कर दिया जाना चाहिए। आप, कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दल यह तय करेंगे कि बीजेपी से प्रभावी ढंग से कैसे मुकाबला किया जाए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विधानसभा चुनाव के बाद गठबंधन के सभी सदस्यों की बैठक बुलानी चाहिए। यदि गठबंधन केवल संसदीय चुनावों के लिए था तो इसे समाप्त कर देना चाहिए और हम अलग-अलग काम करेंगे। यदि यह विधानसभा चुनावों के लिए भी है तो हमें एक साथ बैठना होगा और सामूहिक रूप से काम करना होगा।

    ममता बनर्जी ने किया केजरीवाल का समर्थन

    पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को अपना समर्थन दे दिया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी भी आप का समर्थन दे चुकी है। शिवसेना उद्धव गुट भी दिल्ली में ताल ठोकने की तैयारी में है। इससे साफ नजर आ रहा है कि इंडिया गठबंधन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। हैरत की बात यह है कि लोकसभा चुनाव में सक्रिय नजर आ रहे राहुल गांधी भी कोई ठोस पहले करते नजर नहीं आ रहे हैं।

    संजय राउत बोले केजरीवाल हैं ताकतवर

    शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने कहा कि कांग्रेस की तुलना में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ताकत सबसे अधिक है। उन्होंने कांग्रेस नेता अजय माकन के केजरीवाल को देशद्रोही बताने की निंदा की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को देशद्रोही करार देना ठीक नहीं है। हम उनके इस बयान से सहमत नहीं हैं, क्योंकि आप भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।

    कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा-जीतेगी आप

    महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा है कि दिल्ली में शायद आप जीत जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी मुकाबले में है, लेकिन दिल्ली में आप मजबूत स्थिति में है। ऐसे में कांग्रेस को गठबंधन के प्रयास करने चाहिए थे।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments