HomeHindi NewsDelhi Newsसाधारण नागरिकों के लिए बनाई अमृत भारत ट्रेन.. रेलमंत्री बोले-इतना होगा किराया

साधारण नागरिकों के लिए बनाई अमृत भारत ट्रेन.. रेलमंत्री बोले-इतना होगा किराया

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने चेन्नई में वंदे भारत रेक, अमृत भारत ट्रेन के डिब्बों और विस्टाडोम डाइनिंग कार का निरीक्षण करने के लिए इंटीग्रल कोच फैक्ट्री का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अमृत भारत ट्रेन साधारण नागरिकों के लिए बनाई गई है। इसके जनरल कोच में प्रीमियम ट्रेन जैसी ही सुविधाएं हैं। इसे सबका साथ, सबका विकास और अन्त्योदय की भावना से बनाया गया है। आप इस ट्रेन में कई नई सुविधाएं देखेंगे, जैसे सीटों और पंखों की गुणवत्ता, चार्जिंग पॉइंट और नए डिजाइन वाले शौचालय तैयार किए गए हैं। वंदे भारत ट्रेनों में भी लगातार सुधार किए जा रहे हैं।

यह होगा खास

  • यह ट्रेन 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी, कुल 22 कोच होंगे।
  • ट्रेन में जनरल क्लास और सेकंड क्लास में बदलाव किया गया है।
  • ट्रेन में दिव्यांगों की सुविधाओं का खास ख्याल रखा गया है।
  • लगेज रैक या रैक पर भी कुशन लगाए जाएंगे।
  • सामान्य ट्रेनों के मुकाबले इस ट्रेन की सीटों को आरामदायक और आकर्षक बनाया गया है।
  • यह देखने में मेट्रो जैसी होगी, जिससे लोग एक डिब्बे से दूसरे डिब्बे में आ जा सकेंगे।
  • इस ट्रेन में हर सीट के पास चार्जिंग पॉइंट मिलेगा।
  • सीसीटीवी कैमरे, बायो-वैक्यूम वॉशरूम, सेंसर नल, एलईडी लाइट और यात्रियों की जानकारी के लिए सूचना बोर्ड भी हैं।
  • इस ट्रेन में सुरक्षित यात्रा के लिए सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था रहेगी।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments