More
    HomeHindi Newsआज का इतिहास : गांधी-नेहरू हुए थे गिरफ्तार.. पाकिस्तान में थे अटल...

    आज का इतिहास : गांधी-नेहरू हुए थे गिरफ्तार.. पाकिस्तान में थे अटल बिहारी वाजपेई

    आज यानी 4 जनवरी को देश-विदेश में कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी थीं। 4 जनवरी को जहां पंडित जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया था, वहीं तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई आज के दिन पाकिस्तान में थे और पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री से उनकी वार्ता भी हुई थी। ऐसे कई घटनाक्रम हैं जो आज ही के दिन हुए थे, जिनका असर भारत और दुनिया पर पड़ा था।

    चरम पर था अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन

    बात 1932 की है जब पूरे देश में अंग्रेजों के खिलाफ आजादी का आंदोलन अपने चरम पर था। महात्मा गांधी की अगुवाई में कांग्रेस समेत कई संगठनों ने ब्रिटिश राज के खिलाफ आजादी का बिगुल फूंक दिया था। ब्रिटिश सरकार इन सबसे परेशान थी और यही वजह है कि 4 जनवरी 1932 को ब्रिटिश वायसराय विलिंगडन ने महात्मा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि ब्रिटिश सरकार उन्हें ज्यादा दिन तक जेल में नहीं रख पाई और जनता के बढ़ती दबाव और आक्रोश के बीच उन्हें रिहा कर दिया गया। 4 जनवरी 1906 को ही किंग जॉर्ज पंचम ने कोलकाता में विक्टोरिया मेमोरियल हाल की आधारशिला रखी थी। 1962 में आज ही के दिन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली स्वचालित मानव रहित मेट्रो ट्रेन चली थी। 2004 में आज के दिन भारत के प्रधान तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री जफर उल्लला खान जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता हुई थी। 4 जनवरी 2010 को भारत में स्टॉक एक्सचेंज आफ इंडिया के आदेश पर शेयर बाजार के खुलने का समय 1 घंटे पहले सुबह 9.00 बजे कर दिया गया था।

    यह घटनाएं भी रही है अहम

    • 4 जनवरी 1906 को दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को एक विकेट से हराकर अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की थी।
    • 4 जनवरी 1948 में वर्मा अब म्यांमार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
    • 4 जनवरी 1915 को चीन की सुरक्षा बलों ने कोरिया युद्ध के दौरान सियोल पर कब्जा किया था।
    • 4 जनवरी 1972 को नई दिल्ली में इंस्टीट्यूट आफ क्रिमिनोलॉजी एंड फॉरेंसिक साइंस का उद्घाटन हुआ था।
    • 4 जनवरी 2008 को अमेरिका ने श्रीलंका को सेन उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगा दी थी।
    • 4 जनवरी 2009 को पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ लिया था।
    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments