HomeSportsBGT Seriesभारतीय टीम ने सिडनी टेस्ट मैच में हासिल की बढ़त, गेंदबाजों ने...

भारतीय टीम ने सिडनी टेस्ट मैच में हासिल की बढ़त, गेंदबाजों ने कराया कम बैक

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच सिडनी के मैदान पर पांचवा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पांचवें टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है और भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया की पारी को 181 रनों पर समेट दिया है और 4 रनों की बढ़त भी हासिल कर ली है। भारतीय टीम की ओर से सभी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और नीतीश कुमार रेड्डी ने भी सफलता हासिल की है।

ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से वेबस्टर ने बनाये सबसे ज्यादा रन

ऑस्ट्रेलिया की टीम की ओर से डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी वेब्स्टर ने सर्वाधिक 57 रनों की पारी खेली। इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने 33 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से प्रसिद्ध कृष्ण ने 42 रन देकर 3 सफलता हासिल की। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी ने सभी ने सफलता हासिल की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments