HomeSportsBGT Seriesपर्थ के मैदान पर द्रविड़ और पुजारा का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते...

पर्थ के मैदान पर द्रविड़ और पुजारा का यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं विराट कोहली

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच 22 नवंबर से पर्थ के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जाना है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और महान बल्लेबाज विराट कोहली से इस टेस्ट मैच में काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। क्योंकि रोहित शर्मा भी नहीं है और शुभमन गिल भी चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। और अब सारी जिम्मेदारी विराट कोहली पर आ गई है, और इस टेस्ट मैच में अगर कोहली 33 रन बना लेते हैं तो फिर राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

पुजारा और द्रविड़ के इस रिकॉर्ड को तोड़ेंगे विराट कोहली

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर्थ टेस्ट में सिर्फ 33 रन बना लेते हैं तो वो इस मामले में चेतेश्वर पुजारा से आगे निकल जाएंगे। इतना ही नहीं, विराट के पास सिर्फ पुजारा ही नहीं, बल्कि राहुल द्रविड़ को भी पछाड़ने का मौका है। राहुल द्रविड़ भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में 32 मैचों की 60 इनिंग में 2143 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं। लेकिन राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ने के लिए कोहली को पूरे टेस्ट मैच में 102 रन बनाने होंगे अगर वह ऐसा कर देते हैं तो फिर दोनों को पीछे छोड़ देंगे।

आपको बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली 25 मैचों की 44 इनिंग में 2042 रन ठोक चुके हैं। इस मामले में फिलहाल चेतेश्वर पुजारा उनसे आगे हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में 25 मैचों की 45 इनिंग में 2074 रन बनाए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments