HomeHindi NewsDefenceभारत दुनिया के 5 शीर्ष देशों में एक होगा.. सागरमंथन डायलॉग में...

भारत दुनिया के 5 शीर्ष देशों में एक होगा.. सागरमंथन डायलॉग में बोले सोनोवाल

दिल्ली में सागरमंथन : द ग्रेट ओसियंस डायलॉग चल रहा है। यह दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा समुद्री विचार नेतृत्व शिखर सम्मेलन है। केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, ग्रीस के समुद्री मामलों और द्वीपीय नीति मंत्री क्रिस्टोस स्टाइलियानाइड्स, मालदीव के मत्स्य पालन और महासागर संसाधन राज्य मंत्री डॉ अमजथ अहमद, अर्जेंटीना के रियो नीग्रो प्रांत की राष्ट्रीय प्रतिनिधि मारिया लोरेना विलावेर्डे सहित समुद्री क्षेत्र के सैकड़ों प्रतिनिधियों के साथ 61 देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

विजन को पूरा करने में लगे हुए हैं

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को पूरा करने के लिए हम लगे हुए हैं। सागरमंथन : द ग्रेट ओसियंस डायलॉग का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में दुनिया के प्रमुख समुद्री देशों के लोग पहुंचे हैं। हमारे लिए ये बहुत बड़ा मौका है। सोनोवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें कहा है कि अगले 25 साल में हमें शिपबिल्डिंग में दुनिया के 5 शीर्ष देशों में से एक बनना है। 2030 तक हमें शीर्ष 10 देशों में आना है। इसके लिए हम लगे हुए हैं।

समुद्री प्रथाओं को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श

भारत सरकार का बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय, ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से, दो दिवसीय कार्यक्रम, सागर मंथन : द ग्रेट ओशन्स डायलॉग का आयोजन कर रहा है। यह पहल वैश्विक नीति निर्माताओं, समुद्री विशेषज्ञों, उद्योग जगत के नेताओं और विद्वानों को टिकाऊ और नवीन समुद्री प्रथाओं को आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ लाने का मंच साबित हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments