More
    HomeHindi NewsChhattisgarh Newsछत्तीसगढ़ में राम-राज स्थापित करना है.. सीएम साय ने कहा-तभी जीवन में...

    छत्तीसगढ़ में राम-राज स्थापित करना है.. सीएम साय ने कहा-तभी जीवन में आएगी खुशहाली

    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विजयादशमी पर्व के अवसर पर श्री दूधाधारी मठ रावणभाठा के दशहरा मैदान में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई को त्याग कर सत्य की राह अपनाने प्रेरित करता है। विजयादशमी पर्व पर हमें काम, क्रोध, लोभ, मद और मत्सर रूपी मन के रावण का वध करने की जरूरत है। सीएम ने कहा कि विश्व में शांति और भाईचारे की स्थापना के लिए आवश्यक है कि हम अपने अंदर के रावण का वध करें। हमें छत्तीसगढ़ में राम-राज स्थापित करना है, तभी सभी के जीवन में खुशहाली आएगी। मुख्यमंत्री ने रावण भाठा दशहरा मैदान के सौंदर्यीकरण और उसे व्यवस्थित करने के लिए 50 लाख रुपये की राशि की घोषणा की। रावण दहन कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री साय ने भगवान बालाजी की आरती में हिस्सा लिया।

    भगवान राम का ननिहाल है छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस मैदान पर दशहरा पर्व पर रावण दहन कार्यक्रम का यह 170वां वर्ष है। विजयादशमी का त्योहार असत्य पर सत्य की जीत का त्योहार है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की भूमि है और भगवान राम का ननिहाल है। इस वर्ष विजयादशमी पर्व बहुत खास है क्योंकि इस बार भगवान श्री राम भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित हुए हैं।

    पुरानी विरासत को सहेजते हुए विकास के पथ पर अग्रसर हों

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि रावण भाठा में यह 170 साल पुराना दशहरा मैदान है। गौरवशाली और वैभवशाली दशहरा पर्व दूधाधारी मठ द्वारा हर वर्ष आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच है कि हम देश की पुरानी विरासत को सहेजते हुए विकास के पथ पर अग्रसर हों। माता दुर्गा और प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन में खुशहाली लाएं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments