HomeHindi NewsChhattisgarh Newsपहली बार तेलासी पुरी धाम पहुंचे सीएम साय.. गुरु गद्दी की पूजा-अर्चना...

पहली बार तेलासी पुरी धाम पहुंचे सीएम साय.. गुरु गद्दी की पूजा-अर्चना कर किया नमन

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी विकासखंड में स्थित तेलासी पुरी धाम में गुरु दर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पहली बार यहां पहुँचने पर स्थानीय हैलीपैड में आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री दयाल दास बघेल एवं टंक राम वर्मा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हैलीपेड में जांजगीर चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, पूर्व विधायक बिलाईगढ़ सनम जांगड़े, सरपंच रामेश्वर धीवर आदि ने पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बाबा गुरु घासीदास की कर्मभूमि एवं सतनामी पंथ के संत श्री अमरदास की तपोभूमि तेलासी धाम में आयोजित गुरु दर्शन मेला में शामिल होकर गुरु गद्दी की पूजा-अर्चना कर नमन किया और छत्तीसगढ़वासियों की खुशहाली और तरक्की के लिए कामना की। इस अवसर पर तेलासीपुरी धाम सर्वोच्च गुरु गद्दीनशीन श्री आसम दास साहेब भी उपस्थित रहे।

यह है तेलासीपुरी का ऐतिहासिक महत्व

जिला मुख्यालय बलौदाबाजार से करीब 40 किलोमीटर दूर भैसा से आरंग मार्ग में ग्राम तेलासी है। यहां पर बाबा गुरु घासीदास की कर्मभूमि और सतनामी पंथ के संत अमर दास की तपोभूमि बाँर स्थानीय लोग तेलासी बाड़ा भी कहते हैं। सतनाम पंथ के लोगों के लिए यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। वर्ष 1840 के लगभग तेलासी बाड़ा का निर्माण बाबा गुरु घासीदास के द्वितीय पुत्र गुरु श्री बालक दास द्वारा निर्माण किया गया। इस अवसर पर खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, सांसद जांजगीर चांपा कमलेश जांगड़े, पूर्व विधायक सनम जागड़े, कलेक्टर दीपक सोनी, एसपी विजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में राजमहन्त, संत और श्रद्धालु उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments