HomeHindi NewsIND vs BAN TEA UPDATE: भारतीय गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाजों...

IND vs BAN TEA UPDATE: भारतीय गेंदबाजों के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने किया सरेंडर

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच चेन्नई के मैदान पर पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पहले टेस्ट मैच का दूसरे दिन का खेल जारी है और टी टाइम तक बांग्लादेश की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं। बांग्लादेश के बल्लेबाज पूरी तरह से भारतीय गेंदबाजी के सामने संघर्ष करते नजर आए।

लंच तक बांग्लादेश की टीम ने तीन विकेट गवा दिए थे। लंच के बाद लगातार बांग्लादेश के बल्लेबाज खराब शॉट खेलने गए और भारतीय गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए। बांग्लादेश की टीम की ओर से फिलहाल क्रीज पर मेहंदी हसन मिराज 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

बांग्लादेश की टीम की ओर से फिलहाल सर्वाधिक रन शाकिब अल हसन ने बनाये। शाकिब ने 32 रनों की पारी खेली। तो वहीं लिटन दास ने 22 रन बनाए। शांतो ने 20 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम की ओर से फिलहाल बुमराह 28 रन देकर 3 सफलता हासिल कर चुके हैं। तो वहीं 19 रन देकर दो विकेट आकाशदीप सिंह ने भी हासिल किये। रविंद्र जडेजा भी अब तक 18 रन दे कर दो विकेट हासिल कर चुके हैं तो वहीं अश्विन को फिलहाल एक भी सफलता नहीं मिल सकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments