More
    HomeHindi Newsकांग्रेस अपनी प्रतिष्ठा बचाने निकाल रही यात्रा.. भाजपा ने बताया राजनीतिक ढोंग

    कांग्रेस अपनी प्रतिष्ठा बचाने निकाल रही यात्रा.. भाजपा ने बताया राजनीतिक ढोंग

    कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा को भाजपा ने राजनीतिक ढोंग करार दिया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कहा कि सरकार और भाजपा संगठन आपदा प्रभावितों की मदद कर रहा था, उस समय कांग्रेस नेता गाडिय़ों में पैदल यात्रा निकाल रहे थे। उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेसी सिर्फ अपनी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए यात्रा निकाल रहे हैं। बाबा केदार के नाम पर राजनीति करने वालों की प्रतिष्ठा इस बार केदार घाटी की जनता पूरी तरह समाप्त करने वाली है। उन्होंने कहा कि यात्रा का पूरा स्वांग कांग्रेस केदारनाथ उपचुनाव को लेकर है। उन्होंने दोबारा केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा निकालने वाले कांग्रेस नेताओं से सवाल किया कि रुद्रप्रयाग और पहाड़ में लोग अपने गांवों की प्रतिष्ठा बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो कांग्रेस क्यों विरोध कर रही है? उन्हें पर्वतीय क्षेत्रों और बाबा केदार घाटी के लोगों की प्रतिष्ठा से भी कोई मतलब नहीं है।

    कल जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन

    कांग्रेस का आरोप है कि हमारे मठ-मंदिरों को भाजपा साजिश के तहत अन्यत्र शिफ्ट करना चाहती है, जिसे कांग्रेस द्वारा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीतापुर में गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे सेवादल कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण के बाद सीतापुर से केदारनाथ के लिए यात्रा प्रारंभ की। इसके बाद देर शाम केदारनाथ धाम में यात्रा पहुंचेगी। रात्रि विश्राम के बाद 13 सितंबर को सुबह केदारनाथ में जलाभिषेक के साथ यात्रा का समापन हो जाएगा।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments