HomeHindi NewsCrime2 सैन्य अधिकारियों से मारपीट, महिला मित्र से गैंगरेप, मप्र के इंदौर...

2 सैन्य अधिकारियों से मारपीट, महिला मित्र से गैंगरेप, मप्र के इंदौर में वारदात

मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 सैन्य अधिकारियों के साथ मारपीट की घटना हुई। इसके साथ ही उनकी एक महिला मित्र के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार के मामला सामने आया है। इंदौर एसपी हितिका वासल ने कहा कि हमें कल सूचना मिली थी कि चार लोग आर्मी की फायरिंग रेंज के पास देर रात गए थे और वहां उनमें से दो लोगों के साथ मारपीट हुई, अन्य दो को दस लाख रुपए लाने को कहा गया। शिकायतकर्ता ने कहा कि उनकी महिला मित्र को साइट पर ले जाया गया था। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि महिला मित्र के साथ कुछ गलत (दुष्कर्म) हरकत हुई है।

4 फरार, 2 गिरफ्तार

एसपी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और इसी दौरान पुलिस की गाड़ी देखते ही सभी आरोपी भाग गए थे। मामले में कुल 6 लोग शामिल हैं जिसमें 2 की गिरफ्तारी हो गई है और 4 की तलाश की जा रही है। लडक़ी का बयान अभी दर्ज नहीं हुआ है, जिसे दर्ज किया जाएगा। दो शिकायतकर्ता सेना के अधिकारी हैं और दोनों महिलाएं स्थानीय हैं। मामले में मारपीट, लूट और दुष्कर्म की धारा लगाई गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments