HomeHindi NewsBGT से पहले पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को दी चेतावनी, कहा- भारत...

BGT से पहले पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को दी चेतावनी, कहा- भारत के इस खिलाड़ी से रहना होगा सावधान

भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच नवंबर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। और टेस्ट सीरीज को बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के नाम से जाना जाता है। भारतीय टीम लगातार 2014 के बाद से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीत रही है और ऑस्ट्रेलिया की टीम 2014 में आखिरी बार बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीत सकी थी। उसके बाद लगातार ऑस्ट्रेलिया की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। और अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया की टीम को चेतावनी दी है कि भारत के इस खिलाड़ी से उनको सावधान रहने की जरूरत है।

ऋषभ पंत से ऑस्ट्रेलिया की टीम को रहना होगा सावधान:रिकी पोंटिंग

स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान दिग्गज कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा कि, हमने ऋषभ को खेलते हुए देखा है और स्टम्प माइक पर भी उनकी कई सारी बातें सुनी हैं. वो विजेता हैं. वो मैदान पर रन बनाने नहीं बल्कि वहां मजाक करने के लिए उतरते हैं। उनके पहले ही 4-5 टेस्ट शतक हैं वहीं 9 बार वो 90 रन भी बना चुके हैं। धोनी ने 90 टेस्ट खेले हैं और कुल 6 शतक लगाए हैं. ऐसे में आप समझ जाएं कि पंत कैसे क्रिकेटर हैं।

आपको बता दें ऋषभ पंत भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में अब तक काफी प्रभावशाली रहे हैं। ऋषभ पंत ने विदेशी दौरों पर बेहतरीन पारियां खेली है, और ब्रिसबेन की वो परी कौन भूल सकता है जहां पर भारत ने गाबा का घमंड तोड़ा था और ऋषभ पंत ने 89 रनों की पारी खेली थी और टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments