HomeHindi NewsRCB के लिए खेलने वाले 3 तेज गेंदबाजों को मिली टीम इंडिया...

RCB के लिए खेलने वाले 3 तेज गेंदबाजों को मिली टीम इंडिया में जगह

भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच 19 सितंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है जिसमें चार तेज गेंदबाजों को जगह मिली है। जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप सिंह, यश दयाल और मोहम्मद सिराज को टीम में जगह मिली है। इनमें से तीन तेज गेंदबाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए खेलते हैं।

बेंगलुरु के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाजों का टीम इंडिया में होने वाला है बोल बाला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के स्टार तेज गेंदबाज कहे जाने वाले मोहम्मद सिराज को तो टीम इंडिया में जगह मिलनी ही थी लेकिन इसके साथ ही आकाशदीप और यश दयाल भी टीम इंडिया में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। हो सकता हैं इनमें से एक गेंदबाज प्लेइंग इलेवन में भी खेलता हुआ दिखाई दे सकता है।

यश दयाल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया, और हाल ही में दलीप ट्रॉफी के पहले मुकाबले में भी यश दयाल ने शानदार गेंदबाजी की यही वजह है कि उन्हें टीम इंडिया में जगह मिली है। अब देखना ये है कि जब उन्हें मौका मिलता है तो वह किस तरीके का प्रदर्शन करते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments