HomeHindi Newsकमरे में बंद करके PCB अधिकारियों को दिखाओ मुशीर खान की बल्लेबाजी,...

कमरे में बंद करके PCB अधिकारियों को दिखाओ मुशीर खान की बल्लेबाजी, पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा बयान

पाकिस्तान की टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने पीसीबी को जमकर लताड़ लगाई है। कामरान अकमल ने इस वक्त पाकिस्तान में होने वाले पाकिस्तान कप को लेकर सवालिया निशान उठाए हैं और कहा है कि पाकिस्तान कप पैसे और समय की बर्बादी है। उन्होंने यह भी कहा है कि पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नक्वी को यह लग रहा है कि पाकिस्तान कप होने के बाद पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड को हरा देगी और सब कुछ ठीक हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है।

इसी के साथ कामरान अकमल ने पीसीबी के अधिकारियों को लेकर यह बयान दिया है कि पीसीबी के अधिकारियों को एक कमरे में बंद करके दलीप ट्रॉफी में मुशीर खान की बल्लेबाजी दिखाई जानी चाहिए।

कामरान अकमल ने मुशीर खान को लेकर कहा कि ” पीसीबी के अधिकारियों को एक कमरे में बंद करना चाहिए और उन्हें दलीप ट्रॉफी में मुशीर खान के द्वारा खेली गई पारी को दिखाना चाहिए। जिस तरह से मुशीर खान ने बल्लेबाजी की है वह काफी शानदार रही है।

आपको बता दें पाकिस्तान क्रिकेट इस वक्त अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है और हर टीम से पाकिस्तान की टीम को हार झेलनी पड़ रही है। बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान की टीम को उन्हीं के घर में जाकर 2-0 से टेस्ट सीरीज में हरा दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments