More
    HomeHindi NewsHaryanaभाजपा में नहीं थम रही बगावत… कांग्रेस में भी बढ़ रहा विद्रोह

    भाजपा में नहीं थम रही बगावत… कांग्रेस में भी बढ़ रहा विद्रोह

    हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस में टिकट के लिए मारामारी मची है। भाजपा में बगावत थमने का नाम नहीं ले रही है, तो कांग्रेस में भी विद्रोह की आग भडक़ रही है। भाजपा के पूर्व मंत्री और विधायक समेत 8 ने इस्तीफा दे दिया है। इनमें से दो ने निर्दलीय पर्चा भरा है। कांग्रेस में भी टिकट वितरण के बाद असंतोष की आग भडक़ने लगी है। कांग्रेस के 32 प्रत्याशियों की पहली सेफ मानी जाने वाली सूची जारी होने के बाद आधा दर्जन हलकों में बागी स्वर उठे हैं। बरोदा से इंदुराज नरवाल को टिकट देने के विरोध में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी कांग्रेस नेता डॉ. कपूर सिंह नरवाल ने इस्तीफा दे दिया।

    भाजपा का इन्होंने छोड़ा दामन

    पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य, कैलाशचंद पाली, पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीतम खोखर, झज्जर के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित अहलावत, पूर्व उम्मीदवार दाताराम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र चावला, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेंद्र उडाना, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना चौहान ने भाजपा का दामन छोड़ दिया है।

    पूर्व विधायक बलकौर सिंह कांग्रेस में शामिल

    सिरसा जिले में कालांवाली से पूर्व विधायक सरदार बलकौर सिंह ने भाजपा को छोडक़र अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना चौहान ने नीलोखेड़ी से निर्दलीय चुनाव लडऩे का एलान कर दिया है। हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के 32 प्रत्याशियों की पहली सेफ मानी जाने वाली सूची जारी होने के बाद आधा दर्जन हलकों में बागी स्वर उठे हैं।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments