HomeHindi Newsमध्य प्रदेश में बनाया नया परिसीमन आयोग.. सीएम मोहन यादव ने बताया...

मध्य प्रदेश में बनाया नया परिसीमन आयोग.. सीएम मोहन यादव ने बताया यह कारण

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से भारत का दूसरा सबसे बड़ा राज्य होने के नाते मध्य प्रदेश का अपना क्षेत्रफल तो है लेकिन समय के साथ इसमें कुछ कठिनाइयां भी आई हैं। जिले तो बढ़ गए लेकिन जिलों की अपनी सीमाएं हैं, कई विसंगतियां हैं। कई संभाग बहुत छोटे हो गए हैं। ऐसी कई विसंगतियों के लिए हमने नया परिसीमन आयोग बनाया है, जिसके माध्यम से आस-पास के स्थानों को आस-पास के जिलों से जोडक़र लोगों की बेहतरी के लिए काम किया जाएगा। संभागों और जिलों का फिर से निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सागर, इंदौर, धार ऐसे जिले हैं जिनमें बड़ी कठिनाइयां हैं, जिन्हें मैं उम्मीद करता हूं कि इस आयोग के माध्यम से दूर किया जाएगा। सीएम ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश की बेहतरी के लिए काम करती रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments