More
    HomeHindi Newsसीएम ने पिथौरागढ़ के चार आंतरिक संपर्क मार्गों को दी स्वीकृति, 1.16...

    सीएम ने पिथौरागढ़ के चार आंतरिक संपर्क मार्गों को दी स्वीकृति, 1.16 करोड़ से होगा निर्माण

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विकासखण्ड मूनाकोट के जुलपाता से भटेड़ी तक सम्पर्क मार्ग के निर्माण के लिए 29.97 लाख रूपये, भटेड़ी से सिरोड़ी तक सम्पर्क मार्ग निर्माण हेतु रूपये 44.42 लाख तथा मडसौन से डुगराकोट इंटर कालेज तक संपर्क मार्ग निर्माण के लिए रूपये 17.94 लाख की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम सभा बार्मों से हाई स्कूल तक आंतरिक सम्पर्क मार्ग निर्माण के लिए भी रूपये 23.50 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकार मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद पिथौरागढ़ की कुल 04 आन्तरिक सम्पर्क मार्गों के निर्माण हेतु रूपये 1.16 करोड़ की वित्तीय स्वीकृत मुख्यमंत्री द्वारा प्रदान की गई।

    RELATED ARTICLES

    Most Popular

    Recent Comments