HomeHindi Newsएक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए संकटमोचक बन गए कप्तान पैट कमिंस

एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया के लिए संकटमोचक बन गए कप्तान पैट कमिंस

ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम के बीच ब्रिस्बेन के गाबा में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस दूसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने हैरानी भरा फैसला करते हुए अपनी पारी वेस्टइंडीज की 22 रनों की ट्रायल रहते हुए ही डिक्लेयर कर दिया। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर दिखाई दी। ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर एक वक्त पर 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन हो गया था और ऑस्ट्रेलिया संकट में नजर आ रहा था। लेकिन कप्तान पैट कमिंस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 64 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए संकट में हमेशा खड़े रहते हैं कप्तान कमिंस

ऑस्ट्रेलिया की टीम के कप्तान पैट कमिंस पिछले दो सालों से ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए लकी चार्म बने हुए हैं। कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीता। 2023 का वनडे विश्व कप अपने नाम किया। और जब भी ऑस्ट्रेलिया संकट में रही है तो पैट कमिंस ने सामने से आकर ऑस्ट्रेलिया की टीम को लीड किया है और उन्हें बचाया है।

आज भी उन्होंने ऐसा ही किया। ऑस्ट्रेलिया के टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में काफी पिछड़ सकती थी लेकिन पैट कमिंस के नाबाद 64 रनों की बदौलत आस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments